
चुनाव से पहले अपने हथियार नहीं जमा करवाने वालों पर गिरेगी गाज, पुलिस विभाग करेगा ये कार्रवाई
रायपुर. चुनाव के पहले लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करने वालों पर गाज गिरेगी। उनके लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद 30 फीसदी से अधिक हथियार जमा नहीं होने पर सख्ती दिखाई है।
सभी जिलों से लाइसेंसी हथियारों का ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही हथियारों के प्रकार और इसे लेने वालों का नाम भी भेजने कहा गया है। गौरतलब है कि प्रदेश भर सभी 27 जिलों में कुल 12242 लाइसेंसी हथियारधारक लोग है। इसमें से अब तक करीब 8572 हथियार ही जमा हुए हंै। अवैध हथियारों को लेकर पुलिस महकमा तनाव की स्थिति में है। कि कही चुनाव के दौरान इसका खुलकर उपयोग हो सकता है। इसे देखते हुए आम्र्स एक्ट के तहत पकड़े गए बदमाशों पर नजर रख रही है। प्रदेशभर में 109 अपराधियों को जिलाबदर करने का प्रस्ताव कलक्टरों को भेजा गया है।
कार्रवाई होगी
दुर्ग रेंज के आइजी जी.पी. सिंह ने बताया कि लाइसेंस जमा नहीं करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला दंडाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
20 Oct 2018 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
