मां के चले जाने से तीनों बच्चे रोते हुए जेल परिसर में ही घूमने लगे। काफी देर बाद भी जब उनकी मां नहीं आई, तो जेल वालों ने गंज पुलिस को सूचना दी। तीनों बच्चों को ज्यादा जानकारी नहीं थी और न ही उनके पास मोबाइल नंबर था। तीनों बच्चों को खाना खिलाया गया। इसके बाद तीनों को माना स्थित शेल्टर होम भेज दिया गया। फिलहाल गंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।