President in CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने भिलाई पहुंच गई है। रायपुर माना एयरपोर्ट से सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुंची। भिलाई पहुंचने से पहले रायपुर में उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। वहां से सड़क मार्ग से होते हुए माना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसको देखते हुए रायपुर में उनका रूट तय किया गया है।