बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डौरा चौकी अंतर्गत ग्राम डूमरखोला लाइनपारा निवासी 30 वर्षीय फूलमनिया पल्ले सुबह करीब 7 बजे अपने घर से बेटे अभय पल्ले के साथ सर्पदलनाला में नहाने गई थी। महिला के पीछे-पीछे पड़ोस में ही रहने वाला 34 वर्षीय रोशन बेक वहां आ पहुंचा। रोशन महिला से एकतरफा प्रेम करता था तथा आए दिन उसे परेशान करता था। नाले के पास पहुंचकर उसने महिला से कहा कि मैं तुम्हें चाहता हूं, तुम मुझसे शादी कर लो। महिला ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला नाले में नहाने लगी।