
अपनी दादी से सीखें राहुल, वो कहती थीं जात-पात से रहो दूर
रायपुर। Chhattisgarh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार सहित राहुल गांधी पर सियासी हमला बोला। उन्होंने जातिगत मतगणना को लेकर कहा, इस मामले में कांग्रेसी सियासी बोल, बोल रहे हैं। जबकि इंदिरा गांधी हमेशा कहती थी कि जात-पात से दूर रहो, राहुल गांधी अपनी दादी से सीखें। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने पांच साल में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल की याद लोगों को दिला दी है। इस बार चुनाव में भूपेश सरकार अजीत जोगी की तरह हारेगी।
उन्होंने कहा, हमने छत्तीसगढ़ में चल रहे घोटालों की स्टडी की है। भाजपा की ओर से हम इसको बहुत प्रभावी ढंग से उठाएंगे और मुख्यमंत्री बघेल को इसका जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार बनते ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। कोयला घोटाला, पीएसएसी घोटाले के बाद सरकार ने गोबर को भी नहीं छोड़ा। गोबर पर भी तस्करी कर रहे है।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बघेल भ्रष्टाचार में सब पर ट्रस्ट नहीं करते। जो उनके सबसे नजदीकी हैं, वही बैटिंग करेंगे। अडानी के खिलाफ पोस्टर जारी करने पर रविशंकर ने कहा, कांग्रेसी होमवर्क नहीं करते हैं। देश के व्यापारी अगर निवेश करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। मेरे पास सारे कागज हैं। भूपेश बघेल अब ये बताएं कि मनमोहन सिंह के समय में ऑस्ट्रेलिया में निवेश किया था कि नहीं।
भूपेश को गेमिंग ऐप से प्यार क्यों हैं
वहीं कैंडी क्रश को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, भूपेश बघेल आपको गेमिंग ऐप से प्यार क्यों है। यह सवाल मैं जरूर उठाऊंगा। उन्होंने कहा, महादेव ऐप से जुड़े भिलाई के एक युवा ने अपनी शादी में 200 करोड़ खर्च किए। दुबई में सिनेमा के स्टार सहित सबको कैश में पेमेंट किया है। एक बात समझ आई कि भूपेश बघेल को गेमिंग ऐप से बहुत प्यार है। युवाओं का आपने क्या भविष्य बनाया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
Updated on:
14 Oct 2023, 11:55 AM IST
Published on:
14 Oct 2023, 11:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.