31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर पुलिस ने की 2 करोड़ 77 लाख की चांदी जब्त, आगरा से सदर बाजार लेकर आए थे आरोपी….3 गिरफ्तार

Silver Smuggling In Raipur: उत्तरप्रदेश से ढाई करोड़ से ज्यादा के जेवर अवैध रूप से ला रहे तीन युवक राजधानी में पकड़े गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Sep 2023, 3:16 PM IST

Raipur: 355 kg silver worth Rs 2.5 crore seized in SUV

3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। Silver Smuggling In Raipur: उत्तरप्रदेश से ढाई करोड़ से ज्यादा के जेवर अवैध रूप से ला रहे तीन युवक राजधानी में पकड़े गए। सभी जेवर चांदी के हैं। जेवर के संबंध में किसी तरह के वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने माल जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सदरबाजार में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने टाटा हैरियर कार यूपी 80 एफएफ 0150 को रोका।

यह भी पढ़े: बेमेतरा में हादसा ! ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 महिला की मौत....10 गंभीर

जेवर के कागजात नहीं, वाहन सहित माल जब्त

Silver Smuggling In Raipur: पुलिस ने सदर बाजार के पास कार की तलाशी ली तो उसमें अलग-अलग बैग में 355 किलो चांदी के जेवर रखे हुए थे। कार में सवार संजय अग्रवाल, नाहर सिंह और रामकुमार सिंह से जेवरों के संबंध में पूछताछ की गई, तो उन्होंने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया।

तीनों आगरा के रहने वाले हैं और गणेश ट्रेडर्स नाम के फर्म में काम करते हैं। उसी का माल लेकर रायपुर आए थे। चांदी के जेवरों को रायपुर के कुछ कारोबारियों को देना था। उन कारोबारियों का नाम सामने नहीं आ पाया है। पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है। जब्त जेवरों की कीमत 2 करोड़ 77 लाख 52 हजार 789 रुपए आंका गया है।

यह भी पढ़े: रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड समेत 2 दोस्तों ने बुझाई हवस....गिरफ्तार

पुलिस चेकिंग: 80 लाख रु. मिले थे कैश

Silver Smuggling In Raipur: इससे पहले पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंज और मौदहापारा इलाके से दो मामलों में तीन कारोबारियों को पकड़ा था। उनके पास से 80 लाख रुपए बरामद हुए थे। इन राशियों का भी अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान जब्त रकम के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज नहीं पेश कर पाए थे। उल्लेखनीय है कि चुनाव के चलते पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब, नकद, जेवर, साड़ी आदि सामानों के परिवहन पर नकेल कसना है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : सीएम हाउस में कांग्रेस कमेटी की आज होगी अहम बैठक, टिकट के लिए नामों की हो सकती हैं घोषणा