28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात 12 बजे के बाद जागता है रायपुर का फूड कल्चर, Burger-Pizza और बिरयानी की बढ़ी डिमांड, रोज 20 लाख तक के ऑर्डर

Late Night Food Delivery: रायपुर का फूड कल्चर तेजी से बदल रहा है। देर रात बर्गर, पिज्जा, बिरयानी और चाइनीज फूड की डिमांड बढ़ी है। ऑनलाइन फूड ऑर्डर का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Shradha Jaiswal

image

Tabeer Husain

Jun 28, 2026

Online Food Delivery Raipur

Online Food Delivery Raipur: देर रात युवाओं की बदल रही पसंद(photo-patrika)

Raipur Food Culture @ताबीर हुसैन: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में लोगों के खाने का स्वाद तेजी से बदल रहा है। अब शहर की भूख सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि देर रात तक भी फूड डिलीवरी का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। रात 12 बजे के बाद मोबाइल पर फूड ऐप खुलते हैं और बर्गर, पिज्जा, बिरयानी, चाइनीज जैसे फूड आइटम्स के ऑर्डर बढ़ जाते हैं।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के ट्रेंड के मुताबिक, पिछले डेढ़ से दो वर्षों में रायपुर के खानपान की पसंद में बड़ा बदलाव आया है। कभी नॉर्थ इंडियन थाली शहर की पहली पसंद हुआ करती थी, लेकिन अब मसाला डोसा, चिकन बिरयानी, बर्गर और चाइनीज फूड युवाओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं।

Online Food Delivery Raipur: देर रात युवाओं की बदल रही पसंद

रायपुर में देर रात फूड ऑर्डर करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या स्टूडेंट्स, आईटी सेक्टर और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स की है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से शहर में काम करने आए युवा भी लेट नाइट फूड डिलीवरी का बड़ा हिस्सा हैं। रात 11 बजे के बाद थाली की जगह बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, रैप्स, रोल्स और चाइनीज फूड की मांग ज्यादा रहती है। यही वजह है कि कई रेस्टोरेंट अब देर रात तक खुले रहकर अपने मेन्यू में फास्ट फूड और चाइनीज आइटम्स को ज्यादा जगह दे रहे हैं।

चिकन बिरयानी बनी नई पसंद

रायपुर में नॉनवेज खाने वालों की संख्या भी बढ़ती दिखाई दे रही है। ऑनलाइन ऑर्डर के आंकड़ों के अनुसार, पहले कुल फूड ऑर्डर में नॉनवेज की हिस्सेदारी करीब 27 से 28 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 37 से 38 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस बदलाव में चिकन बिरयानी का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है। बिरयानी अब शहर के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूड आइटम्स में शामिल हो गई है।

रायपुर के बदलते फूड ट्रेंड

  • देर रात सबसे ज्यादा ऑर्डर बर्गर, पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज के
  • चाइनीज फूड बना दूसरी बड़ी पसंद
  • नॉनवेज ऑर्डर में लगातार बढ़ोतरी
  • चिकन बिरयानी तेजी से उभरता फूड ट्रेंड
  • फरा, चीला और चौसेला जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी पसंद में बरकरार

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की पकड़ अब भी मजबूत

भले ही शहर का स्वाद बदल रहा है, लेकिन पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की मांग कम नहीं हुई है। फरा, चीला, चौसेला, छत्तीसगढ़ी थाली, माड़ा पेठा, साबूदाना वड़ा और साबूदाना खिचड़ी जैसे स्थानीय व्यंजन आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। स्थानीय फूड आउटलेट्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अच्छी रेटिंग मिल रही है और इन व्यंजनों के नियमित ऑर्डर भी आ रहे हैं।

रोजाना 15 से 22 लाख रुपए तक के ऑनलाइन ऑर्डर

राजधानी रायपुर में वर्तमान में 2500 से ज्यादा रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड आउटलेट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। इनसे रोजाना करीब 15 से 22 लाख रुपए तक के फूड ऑर्डर किए जा रहे हैं। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अनुसार, ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा और युवाओं की बदलती जीवनशैली के कारण आने वाले समय में रायपुर का लेट नाइट फूड मार्केट और तेजी से बढ़ सकता है। इस सेक्टर से करीब 2000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिला है।