15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बौखलाए पति के सिर पर चढ़ा भूत, पहले सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, फिर खा लिया जहर

Murder Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 12 Jan 2025, 9:57 AM IST

Raipur Crime News: डांस से मना करने पर युवक की हत्या, नाबालिग दोस्तों से साथ मिलकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

Raipur Murder Case: रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद जहर पी लिया। इससे उसकी हालत भी गंभीर हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम कोटनी निवासी संतोष यादव का उसकी पत्नी दुर्गा यादव से शाम करीब 4 बजे झगड़ा हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि संतोष ने मसाला पीसने के लोड़हा से उसके सिर पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई वार करने से दुर्गा की मौत हो गई। घटना स्थल पर खून फैल गया।

यह भी पढ़े: Wife murder: आधी रात पत्थर की चक्की से प्रहार कर पत्नी की हत्या, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

हत्या के बाद पीया जहर

हत्या के बाद आरोपी संतोष ने खुद भी कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था। इसके चलते ही पति ने ये खौफनाक कदम उठाया है।