5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

85 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले डॉल्फिन स्कूल के संचालक पर एक और मामला दर्ज

डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल के संचालक को धोखाधड़ी के एक और मामले में कोर्ट में गिरफ्तार किया गया। स्कूल में प्रवेश के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी

2 min read
Google source verification
dolphin school scam

dolphin school scam

रायपुर. डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल के संचालक राजेश शर्मा को धोखाधड़ी के एक और मामले में बुधवार को न्यायालय में गिरफ्तार किया गया। उसने गोबरा-नवापारा में स्कूल में प्रवेश के नाम पर होरीलाल साहू से एक लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। होरीलाल की शिकायत पर गोबरा-नवापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। आरोपी समता कॉलोनी की चंदा जैन की शिकायत मामले में जेल में है। मंगलवार को उसे सीजेएम आनंद प्रकाश दीक्षित के न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से उसे गोबरा-नवापारा मामले में गिरफ्तार किया गया।

Read More: हरियाणा में राम रहीम तो छत्तीसगढ़ में कंबल वाले बाबा, जिनके मुरीद हैं गृहमंत्री रामसेवक पैकरा

27 तक रिमांड पर गए जेल
आरोपी राजेश और उसकी पत्नी उमा शर्मा को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को 27 सितंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि राजेश और उसकी पत्नी ने प्रदेश भर में 43 स्कूल खोले और उनकी फ्रेंचाइजी दी। इस दौरान स्कूल में प्रवेश के लिए दो तरह की स्कीम चलाकर 85 करोड़ से अधिक राशि ली गई थी। एक-दो साल तक स्कूल का संचालन करके वह फरार हो गया। इससे 9 हजार से अधिक बच्चों के पालक ठगे गए।

Read More: तमनार अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंध व मुखबिरी के शक में हुई युवक की हत्या

कई जिलों में दर्ज है मामला
आरोपी राजेश के खिलाफ कई जिलों में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उसने पालकों से 25 हजार से लेकर सवा लाख रुपए तक वसूला था। स्कूल बंद होने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी रायपुर के अपराधिक प्रकरणों में हुई है। बाकी मामलों में अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उन मामलों में भी गिरफ्तारी करेगी।

Read More: शिफ्ट इंचार्ज महिला से बोला - नौकरी करनी है तो इन अफसरों के साथ बितानी होगी रात

रायपुर विशेष अनुसंधान सेल के प्रभारी आरआर भोई ने कहा कि आरोपी को गोबरा-नवापारा मामले में गिरफ्तार किया गया है। २७ सितंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

image