
दोस्त ने युवती का किया अपहरण और मामा के घर ले जाकर करने लगा छेडख़ानी, तभी...
रायपुर. Raipur News: राजधानी में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। कभी सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करके तो कभी अपहरण करके शहर के बदमाश युवतियों को फसा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहें हैं। ऐसा ही एक मामला डीडी नगर थानाक्षेत्र में आया है जिसमे युवती का अपहरण करके उससे छेडख़ानी किया गया है।युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा अरूण गौतम बताया जा रहा है।
डीडी नगर थाना प्रभारी अरूण नेताम के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ कॉलेज में पढऩे वाले अरूण कुमार ने दोस्ती के बहाने उससे परिचय बढ़ाया और फिर मैसेज करने लगा। आरोपी के हरकतों से परेशान होकर बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी ने पीछा करना शुरू कर दिया। सोमवार की दोपहर को जब पीड़िता काम सीखने के लिए डीडी नगर स्थित ब्यूटी पार्लर जा रही थी, इस दौरान आरोपी ने फोन किया और पता पूछा।
पीड़िता ने पता बता दिया तो आरोपी अपनी गाड़ी से पहुंचा और बल पूर्वक गाड़ी में बिठाकर डीडी नगर में रहने वाले मामा के घर ले गया। आरोपी ने युवती से अपने मामा के घर में छेडख़ानी की, युवती चिल्लाई तो आरोपी ने शिकायत करने पर आत्महत्या करने की बात कहते हुए उसे जाने के लिए कह दिया। पीड़ित ने आरोपी के चंगुल से छूटकर पुलिस में शिकायत की, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Click & Read more Chhattisgarh News
Updated on:
24 Sep 2019, 10:38 PM IST
Published on:
24 Sep 2019, 10:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.