
पति गया है बाहर, पत्नी है अस्पताल में एडमिट, इधर चोरों ने घर का ताला तोड़ पार कर दिया ढाई लाख का सामान
रायपुर . Raipur News: राजधानी में रविवार को चोरों ने दिनदहाड़े सुने घर का ताला तोड़कर धावा बोला और करीब 2 लाख रुपए के सोने, जेवर पर हाथ साफ कर दिया साथ ही घर में रखे 45 हजार रुपए नगद भी उड़ा ले गए।चोरी दिन के समय में हुई।
रायपुर के सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 2 में चोरों का धावा बोल दिनदहाड़े सुने घर का ताला तोड़कर उक्त सभी सामान चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है मकान मालिक गगन मारू अपने कंपनी के काम से भोपाल गए है।घर में और कोई नहीं था जिसका फायदा चोरों ने उठाया है। पत्नी के डिलेवरी होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है। जब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने शाम को ताला टूटा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घर से मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, अंगूठी और सोने, चांदी के जेवर पार कर दिए। यह पूरा मामला विधानसभा थाना इलाके का है जिसमे पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोरों की पतासाजी की जा रही है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
29 Sep 2019, 9:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.