रायपुर. Pt. Ravishankar Shukla University : यूजीसी (UGC) के अनुसार विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों को नैक (NACC) से ग्रेडिंग करवाना अनिवार्य है। नैक से ग्रेडिंग से ग्रेडिंग नहीं करवाने वाले कॉलेजों की मान्यता खत्म हो सकती है। राजधानी के रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध 100 से ज्यादा कालेज बिना ग्रेडिंग के ही चल रहे हैं। कई बार इस सम्बन्ध में निर्देश भी जारी हुए लेकिन कॉलेजों ने अबतक ग्रेडिंग नहीं करवाई है।