7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajim Kumbh Kalp 2025: इस बार अद्भुत होगा राजिम कुंभ कल्प… CM ने तैयारियों को लेकर की बैठक, श्रद्धालुओं के लिए होगी ये व्यवस्था

Rajim Kumbh: छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ कल्प को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को लेकर निर्देश दिए हैं।

2 min read
Google source verification
Rajim Kumbh Kalp 2025

Rajim Kumbh Kalp 2025: छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल पर संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में शुक्रवार को राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री साय ने कहा, राजिम कुंभ कल्प-2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा। यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।

सीएम ने कहा अद्भुत होगा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़े: Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, फटाफट जानिए डिटेल्स…

Rajim Kumbh Kalp 2025: प्रशासनिक अमला समन्वय बनाकर काम करे

मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल समस्त विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।

साय ने कहा कि ’’हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में इसे स्थापित करें। उन्होंने 12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में विधायक रोहित साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव धर्मस्व अन्बलगन पी., संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गरियाबंद दीपक अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये प्रमुख पुण्य स्नान

12 फरवरी - माघी पुन्नी स्नान
21 फरवरी - जानकी जयंती पर संत समागम स्नान
26 फरवरी - शाही स्नान।