2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील सीडी कांड : सुसाइड करने से पहले रिंकू ने पत्नी से कही थी ये बात

सुसाइड नोट लिखने के 24 घंटे बाद तक गायब रहा रिंकू पत्नी-बच्चों को रायपुर छोडक़र जाने की दी थी सलाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 26 Jul 2018, 10:47 AM IST

rinku khanuja

अश्लील सीडी कांड : सुसाइड करने से पहले रिंकू ने पत्नी से कही थी ये बात

आवेश तिवारी@रायपुर. 4 जून की सुबह के 8 बजे थे। रिंकू खनूजा सोकर उठा और सामने सोफे पर बैठ पत्नी पिंकी से बोला, ‘तुम बच्चों को लेकर रायपुर से चली जाओ, दो-चार दिनों में सीबीआइ सीडी मामले का खुलासा करेगी, परेशानियां बढ़ेंगी।’ पिंकी ने साहस के साथ कहा, ‘कोई कहीं नहीं जाएगा, हम तुम्हारे साथ हैं।’ रिंकू मुस्कराया, फिर बोला, ‘चाय बनाकर रखो, मैं कछुओं को छोडक़र आता हूं।’

रिंकू ने एक्वेरियम में बड़े हो चुके कछुए निकाले और उन्हें लेकर जो निकला, फिर लौटकर नहीं आया। छत्तीसगढ़ अश्लील सीडी कांड के एक आरोपी रिंकू खनूजा की पत्नी पिंकी खनूजा ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में जो खुलासे किए हैं, वो रिंकू की मौत के रहस्य पर रोशनी डालते हैं।

वो कहता था, कोई पीछा कर रहा है : रिंकू की पत्नी पिंकी का कहना था कि पति के न मिलने पर हमने सीबीआइ ऑफिस फोन किया, तो उधर से कहा गया कि रिंकू एकदम ठीक है और उसकी लोकेशन रामकृष्ण अस्पताल नजर आ रही है, लेकिन कई घंटों तक उस इलाके में ढूंढऩे के बावजूद वो वहां नहीं मिला। इस बीच घर वाले बार-बार जाकर दुकान चेक कर रहे थे, लेकिन रिंकू नहीं लौटा।

शाम पांच बजे जब पिंकी सीबीआइ ऑफिस पहुंची, तो वहां से दो टूक जवाब मिला कि रिंकू यहां नहीं आया। पिंकी हतप्रभ थी। वो घर लौटी, रात तक पति का इंतजार किया। आसपास के सारे सीसीटीवी चेक किए जो खराब पड़े थे। अगले दिन सुबह यानी 5 जून को पड़ोस के दुकानदार ने सूचना दी, दुकान के शटर का ताला खुला है, अंदर से हवा आ रही है, घर वाले दौड़े और जब दुकान पर पहुंचे, तो वहां रिंकू की लाश लटकी मिली। पिंकी कहती है कि रिंकू की गाड़ी की चाबी और गले का ताबीज अब तक नहीं मिला है। पिंकी अपने पति के अपहरण की आशंका जताते हुए कहती है कि रिंकू अक्सर कहा करता था कि कोई मेरा पीछा कर रहा है।