25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, आज सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, सीएम ने किया ऐलान

CG News: सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश, सीएम विष्णुदेव साय का पैरेंट्स से बच्चों को घर पर ही रखने का अनुरोध...
less than 1 minute read
Google source verification
CG News

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हो रही है। इस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं।

सीएम साय ने रायपुर में 25 सितंबर को कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।