19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / भूपेश की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई जारी, CBI के वकील ने किया बेल का विरोध, लगाया ये आरोप

भूपेश की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई जारी, CBI के वकील ने किया बेल का विरोध, लगाया ये आरोप

मंत्री के कथित अश्लील कांड में जेल में बंद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की जमानत के लिए सीबीआई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 28 Sep 2018, 12:19 PM IST

latest bhupesh baghel news

भूपेश की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई जारी, CBI के वकील ने किया बेल का विरोध, लगाया ये आरोप

रायपुर. मंत्री के कथित अश्लील कांड में जेल में बंद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की जमानत के लिए सीबीआई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। भूपेश की जमानत याचिका पर सीबीआई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। वकील सतीश चंद्र वर्मा और फैजल रिजवी ने कोर्ट के सामने जमानत के लिए दलील दी और कहा कि भूपेश पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।

अश्लील CD कांड: आलाकमान के आदेश के बाद माने भूपेश, जमानत के लिए लगा सकते हैं अर्जी, जल्द होगी रिहाई

वकील ने कोर्ट में दलील दी कि अन्य लोगों को जमानत दी गई है, इसलिए भूपेश को भी जमानत का लाभ दिया जाए। लेकिन सीबीआई के वकील रजत श्रीवास्तव ने भूपेश के जमानत का विरोध किया और अर्जी को खारिज करने की मांग की। सीबीआई के वकील ने कहा, भूपेश अश्लील सीडी कांड के मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता हैं, इसलिए इन्हें जमानत नहीं दिया जाए। कोर्ट भूपेश की जमानत मामले में दोपहर 2 बजे फैसला सुनाएगी।

अश्लील सीडी कांड के मुख्य आरोपी मोरारका ने किया सरेंडर, पुनिया बोले- आलाकमान चाहता है जमानत लें भूपेश

इससे पहले भूपेश आज सुबह कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद जमानत के लिए मान गए। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव, सांसद ताम्रध्वज साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा आज सुबह भूपेश से मिलने जेल पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने भूपेश को आलाकमान के आदेश के बारे में बताया कि वो जमानत के लिए याचिका दाखिल करें।

CM बोले- भूपेश की गिरफ्तारी ऐसे ही नहीं हुई, नकली सेक्स सीडी दिखाना कोई उपकार का काम नहीं

वहीं गुरुवार को सीडीकांड में जमानत लेने के लिए भूपेश को मनाने जेल पहुंचे कांग्रेसियों को निराशा हाथ लगी। उन्होंने मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से भूपेश ने कहा, वे निर्दोष है। उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है। इसलिए वह जमानत के लिए आवेदन नहीं करेंगे। न्यायिक हिरासत में रहकर पार्टी के लिए काम करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को संदेश लिखेंगे।

ये भी पढ़ें: जानिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कैसे बिताई जेल में रात

दरअसल, अश्लील कांड मामले में सीबीआई ने भूपेश के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में चालान पेश किया था। इस दौरान भूपेश ने बचाव के लिए न तो कोई वकील किया और न हीं जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। उन्होंने जेल में सत्याग्रह करने का फैसला लिया था।