शुक्रवार को हालेकोसा मोड़ से बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में माता बहनें शामिल हुईं। पूरा गांव शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। जब कथावाचक प्रदीप मिश्रा का आगमन हुआ, तो उनकी एक झलक पाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे यात्रा के दौरान लोगों में काफी जोश और उत्साह देखा गया। पुलिस इस दौरान व्यवस्था बनाने पूरी मुस्तैदी से जुटी रही।