राजधानी में गांजा तस्करों का बड़ा नेटवर्क है। इससे पहले भी बड़ी मात्रा में पुलिस गांजा जब्त कर चुकी है, लेकिन तस्करों के मास्टरमाइंड पकड़े नहीं जा सके हैं। सरस्वती नगर, मंदिरहसौद, आजादचौक, डीडी नगर, आरंग में बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा जा चुका है, लेकिन गांजा मंगाने वाले रायपुर के बड़े तस्कर अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।