इंटरकास्ट मैरिज बढ़ने की बड़ी वजह सोशल मीडिया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, टेलीग्राम, वॉट्सऐप के जरिए युवक-युवतियों में जल्दी दोस्ती हो जाती है। इसके अलावा उम्रदराज, विधवा आदि भी इसके जरिए जुड़ रहे हैं। बाद में यह दोस्ती रिश्ते में बदल रही है। पिछले साल 123 युवक-युवतियों ने इंटरकास्ट मैरिज की है। इससे पहले वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा अलग-अलग जाति के 198 युवक-युवतियों ने विवाह किया।