
CG Rajya Khel Alankaran 2024: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडिय़ों का चार का इंतजार गुरुवार को खत्म होने जा रहा है। 14 मार्च को खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन जा रहा है। यह आयोजन सुबह 11 बजे रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
State Sports Investiture Ceremony 2024: इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पिछले दो वर्षों 2019-20, 2020-21 के पदक जीतने वाले प्रदेश के 133 खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता 411 खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।
साथ ही खेलो इंडिया (Khel alankaran samaroh) वर्ष 2022 में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में विकलांग खिलाड़ी भी शामिल हैं। समारोह में पदक विजेताओं, प्रशिक्षक और खेल विभूतियों को कुल 1 करोड़ 41 लाख 93 हजार रुपए नकद राशि और अलंकलर देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, खेलमंत्री टंकराम वर्मा समेत सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे।
फैक्ट फाइल
- कुल 1 करोड़ 41 लाख 73 हजार रुपए नकद
- वर्ष 2019-20 के 71 पदक विजेता होंगे सम्मानित
- वर्ष 2020-21 के 62 पदक विजेता होंगे पुरस्कृत
- अलंकृत 133 खिलाडिय़ों के बीच 77.25 लाख रुपए बांटे जाएंगे
- 411 खिलाडिय़ों को बांटी जाएगी 49.68 रुपए प्रोत्साहन राशि
- खेलो इंडिया के पदक विजेता को 15 रुपए नकद देकर किया जाएगा सम्मानित
Published on:
14 Mar 2024 08:34 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
