
सुषमा स्वराज ने धरमलाल कौशिक को सौंपा अटल अस्थि कलश, त्रिवेणी संगम में होगा विसर्जन
रायपुर. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक को दिल्ली में सौंपा। भाजपा अध्यक्ष कौशिक अटल आस्था कलश को लेकर रायपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को देश के विभिन्न राज्यों की 100 नदियों में प्रवाहित करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों को बुधवार को सौंपा गया। इस मौके पर पार्टी के पुराने दफ्तर में पीएम मोदी ने बीजेपी के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अध्यक्षों को पूर्व पीएम के अस्थि कलश सौंपे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद थे।
थोड़ी देर में रायपुर पहुंचेगा वाजपेयी का अस्थि कलश
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश बुधवार को दोपहर 2 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पहुंच जाएगा। यहीं से अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम जनता के दर्शन के लिए अस्थि कलश को एकात्म परिसर में भी रखा जाएगा।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा विवेकानंद हवाई अड्डे से माना चौक, टेमरी, फण्डहर, राम मंदिर से होते हुए तेलीबांधा पहुंचेगी। यात्रा श्यामनागर, भारतमाता चौक, रानी शक्ति मंदिर चौक, श्याम प्लाजा से मरही माता मंदिर होते एकात्म परिसर लाया जाएगा जहां अटल अस्थि कलश के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के लिए अस्थि कलश रवाना किए जाएंगे। सभी जिलों व मंडलों में सर्वदलीय प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।
टाउन हॉल में कल कर सकते हैं दर्शन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश 23 अगस्त को दर्शनार्थ टाउन हॉल में सुबह 9 से 11 बजे तक रखा जाएगा। इसके उपरांत अटल कलश यात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होकर जयस्तम्भ चौक, शारदा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक होकर लाखेनगर पहुंचेगी। वहां से बूढ़ेश्वर चौक, श्याम टाकिज से होते हुए बिजली ऑफिस चौक से होते हुए सिद्धार्थ चौक पहुंचेगी। वहां से पचपेड़ी नाका, देवपुरी, शदाणी दरबार होते माना बस्ती लाई जायेगी। वहां से यात्रा राजिम त्रिवेणी के लिए रवाना होगी। जहां अटल अस्थि कलश का विसर्जन किया जाएगा।
Published on:
22 Aug 2018 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
