
पति को था शक, पत्नी के किसी और के साथ हैं अवैध संबंध, इसलिए दी एेसी मौत कांप गई रूह
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने चरित्र संदेह में दिनदहाड़े अपनी ही पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दूसरा वार उन्होंने चार महीने के मासूम बेटे पर भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात दिनदहाड़े रायपुरा फ्लाईओवर के नीचे की है। पुलिस ने बताया कि मूलत: मालवीय नगर इंदौर निवासी रीना की शादी इसी शहर के रवि शर्मा से करीब 12 साल पहले हुई थी। ये 5 बच्चों समेत कुछ दिन से इंद्रप्रस्थ फेज-1 में रहते थे।
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। इसी से तंग आकर पत्नी रीना ने अपने भाई के दोस्त धार (मध्यप्रदेश) निवासी अभिषेक परमार को रायपुर बुलाया और बच्चे को यहीं छोड़कर उसके साथ मायके इंदौर के लिए ट्रेन से रवाना हो गई।
रीना और अभिषेक नागपुर पहुंचे ही थे कि रवि ने मोबाइल से बच्चे के लगातार रोने की बात कहते हुए वापस आने के लिए कहा। इसके बाद रीना और अभिषेक नागपुर में ट्रेन से उतरकर टैक्सी से रायपुर पहुंचे और यहां डीडी नगर थाने के पास रवि को बुलाया।
रवि चार माह के बच्चे को लेकर आया और रीना की गोद में डालकर चलते बना। रीना और अभिषेक बच्चे को लेकर टैक्सी में बैठे और जाने लगे। अभी वे रायपुरा चौक स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से रवि एक्टिवा पर आया और कार रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार रोक दी।
इस बीच रीना ने जैसे ही दरवाजा खोला, रवि ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद रवि ने चार माह के बेटे पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक पर भी उसने हथियार दे मारा, जिससे उसकी हाथ में चोट आई है। इस बीच चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। रवि के परिजनों का आरोप है कि रीना इससे पहले भी अभिषेक के साथ बिना बताए गई थी, जिसकी शिकायत इंदौर में की गई थी।
मासूम से छिन गया मां का आंचल
घटना में चार माह के मासूम समेत 5 बच्चों से मां का आंचल छिन गया। पिता के दिए दर्द से उसे एंबुलेंस से गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिषेक का भी इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज रीना के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
Updated on:
16 Jun 2018 04:05 pm
Published on:
16 Jun 2018 03:09 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
