
Elephant Alert App: छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ ये खास ऐप,
Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक निगरानी शुरू कर दी है। इसके लिए एआई आधारित छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट ऐप बनाया गया है। पिछले 3 महिनों से उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में इस ऐप का उपयोग किया जा रहा है। इससे धमतरी और गरियाबंद जिले के ग्रामीणों को फायदा हो रहा है।
10 किलोमीटर के इलाके में हाथियों के रियल टाइम मूवमेंट का अलर्ट ग्रामीणों केे मोबाइल पर भेजा रहा है। इस ऐप में ग्रामीणों के मोबाइल (CG Elephant Alert App) नंबर और जीपीएस लोकेशन का पंजीयन किया जाता है। जब एलीफेंट ट्रैकर्स द्वारा हाथियों के मूवमेंट का इनपुट ऐप पर दर्ज किया जाता है, तो ऐप स्वयं ग्रामीणों के मोबाइल पर अलर्ट भेज देता है।
एआई आधारित ऐप तैयार
छत्तीसगढ़ के हाथी प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए वन प्रबंधन सूचना प्रणाली और वन्यजीव विंग द्वारा संयुक्त रूप से (Raipur news) इस ऐप को तैयार किया गया है। यह ऐप एलीफेंट ट्रैकर्स से प्राप्त इनपुट के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर काम करता है।
इस ऐप का उद्देश्य हाथी ट्रैकर्स द्वारा की जाने वाली मुनादी के अलावा प्रभावित गांव के प्रत्येक व्यक्ति को मोबाइल पर हाथियों की मौजूदगी की सूचना देना है।
Published on:
8 Jun 2023, 1:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.