22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Raipur News: इस बार आम की कीमतें काबू में, आंध्र और ओडिशा से रायपुर आ रही बैंगनफली, आम्रपाली, दशहरी की किस्में

Raipur News: इस बार आम की कीमतें काबू में, आंध्र और ओडिशा से रायपुर आ रही बैंगनफली, आम्रपाली, दशहरी की किस्में

Raipur News: फसल बेहतर होने और आपूर्ति में वृद्धि के कारण जहां थोक कारोबारी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं आम उपभोक्ताओं को सस्ते आम का स्वाद लंबे समय तक मिलने की उमीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 13 Jun 2025, 1:11 PM IST

Raipur News: इस बार आम की कीमतें काबू में, आंध्र और ओडिशा से रायपुर आ रही बैंगनफली, आम्रपाली, दशहरी की किस्में

आंध्र और ओडिशा से रायपुर आ रही आम की कई किस्मे (Photo Patrika)

Raipur News: इस वर्ष अच्छी फसल होने के चलते राजधानी के बाजारों में फलों के राजा आम की कीमतें काबू में हैं। आम की मिठास आम आदमी की पहुंच में लग रही है। फसल बेहतर होने और आपूर्ति में वृद्धि के कारण जहां थोक कारोबारी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं आम उपभोक्ताओं को सस्ते आम का स्वाद लंबे समय तक मिलने की उमीद है।

यह भी पढ़ें: Mango Festival में CM साय बोले आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार

शहर के फल व्यापारी विनोद वाधवानी ने पत्रिका को बताया कि आम की भरपूर उपलब्धता है। पिछले वर्ष के मुकाबले दाम 10 से 20 फीसदी कम हैं। शहर के बाजार में इस वर्ष दशहरी आम 55 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

अन्य राज्यों से आवक के चलते शहर की सड़कों और बाजार में आम ही आम दिखाई देते हैं। बड़े बाजार हो या फिर कोई छोटा ठेला आम की ब्रिकी हो रही है। बाजार में आम के फलों की कई किस्म बाजार में उपलब्ध हैं। बैंगनफली, आम्रपाली, दशहरी, तोताफल्ली और लगड़ा की किस्म आसानी से मिल रही है। लोग आम का स्वाद ले रहे हैं। आंध्र प्रदेश, तेलगांना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झांरखड़, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट, गुजरात आम की फसल की लिए देश में प्रसिद्ध हैं।

सरगुजा संभाग में आम का उत्पादन अच्छा

सरगुजा संभाग में आम की पैदावार भी अच्छी होती है। इसके बावजूद यूपी, बिहार और पं बंगाल से आम आ रहे हैं। छोटे दुकानदारों का कहना है कि बाहर से आने वाले आम के दामों में पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 15 रुपए की गिरावट आई है। बिलासपुर में तेलंगाना और आंध्र से आम रहे हैं। वही संभाग में कई बगीचों में अच्छा उत्पादन होने से स्थानीय आम का स्वाद लोग ले रहे हैं।

यहां पर कीमतों में कोई खास फर्क नही हैं। राजनांदगांव क्षेत्र में भी आम आसपास के गांवों से आ रहे हैं, पर महाराष्ट्र, आंध्र और तेलंगाना से ज्यादा आम आ रहे हैं। छग के बस्तर में भी आम की पैदावार अच्छी होती हैं। यहां पर भी अच्छी फसल होती है।

शहर के खुदरा बाजार में ये हैं भाव

बैंगनफल्ली 75 से 80 रुपए किलो

आम्रपाली 55 से 60 रुपए किलो

दशहरी 55 से 60 रुपए किलो

तोताफल्ली 50 से 55 रुपए किलो

लगड़ा आम 60 से 65 रुपए किलो

राजधानी और आसपास के क्षेत्र में फिलहाल ओडिशा, आंध्रा और तेलंगाना के आम आ रहे हैं। इनकी कीमत में कोई खास फर्क नहीं है। फिलहाल यहां पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश से आम आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश से आम आने में समय लगेगा।

-मोहन वाधवानी, अध्यक्ष, लालपुर फल विक्रेता संघ