पीडि़त लड़कियों के परिजन मौके पर पहुंच गए, वहां परिजनों को देख आरोपी जवान भाग खड़े हुए। पीडि़त लड़कियों ने इस घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने आईटीबीपी के तीनों जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी जवानों के खिलाफ धारा 354, पोस्को एक्ट की धारा 11 और धारा 12 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।