घटनास्थल से माओवादियों के शव, 315 बोर पिस्टल, 4 भरमार बंदूक, एक आइइडी व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि इलाके में माओवादियों ने बैठक रखी है। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) व स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवानों को रवाना किया गया।