उल्लेखनीय है कि नवरात्र महोत्सव के साथ ही बाजार में त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है, जिसके चलते लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। यहां आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं, जिसके चलते टै्रफिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। पत्रिका ने बुधवार को सदर बाजार का मुआयना किया। देखा गया कि दुकानों के सामने मेन रोड में वाहनों को खड़ा कर दिया गया था, जिसके चलते नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद यहां टै्रफिक पुलिस की तैनाती नहीं की गई थी। ऐसे में करीब पांच मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। एक जानकारी के अनुसार बाजार में रोजाना 10 हजार से ज्यादा ग्राहक खरीदी के लिए पहुंचते है। सराफा, थोक कपड़ा, किराना, बर्तन, मनिहारी समेत अन्य श्रृंगार सामानों का प्रमुख बाजार होने के चलते सबसे ज्यादा भीड़ यही रहता है। गौरतलब है कि इस मार्ग में निगम प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद यहां चार पहिया बेधड़क प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने कोई नहीं है।