
Train Cancelled:भोपाल-बिलासपुर लाइन का ब्लॉक अभी खत्म नहीं हुआ कि पुणे और हावड़ा में बड़ा ब्लॉक घोषित कर दिया गया है। इसलिए 29 जून से 8 जुलाई के बीच रेलवे की इस मुख्य रेल लाइन की आजाद हिंद, एलटीटी-शालीमार समेत 14 से ज्यादा लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल हो रही हैं और इतनी ट्रेनों को रेलवे रोककर चलाएगा। यानी कई घंटे देरी से चलेंगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के इस ब्लॉक से सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आंदुल स्टेशन से जोड़ने का काम इस दौरान चलेगा। इससे रायपुर, बिलासपुर, नागपुर रेल डिवीजनों के हजारों यात्रियों का कंफर्म टिकट कैंसिल होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बार के ब्लॉक से सबसे अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री फंस रहे हैं।
> 4 से 6 जुलाई तक एलटीटी से ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 6 से 8 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 4 से 6 जुलाई तक पुणे से ट्रेन नंबर 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 6 से 8 जुलाई तक हावड़ा से ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
> 6 जुलाई तक एलटीटी से ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 8 जुलाई तक शालीमार से ट्रेन नंबर 12101 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
> 4 जुलाई को पोरबंदर से ट्रेन नंबर12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 6 जुलाई को शालीमार से ट्रेन नंबर 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 6 जुलाई उदयपुर से ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 7 जुलाई को शालीमार से ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 5 जुलाई को पोरबंदर से ट्रेन नंबर 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 7 जुलाई को सांतरागाछी से ट्रेन नंबर 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 6 जुलाई को कामाख्या से ट्रेन नंबर 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 9 जुलाई को एलटीटी से ट्रेन नंबर 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
> 30 जून को पुणे से 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 30 मिनट, 1 जुलाई को हावड़ा से र 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस 1.30 घंटे देरी से रवाना होगी ।
> 30 जून को ओखा से 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से, 1 जुलाई को एलटीटी से 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 1.30 घंटे देरी से रवाना होगी ।
> 5 जुलाई को एलटीटी से 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से और 1 जुलाई को हावड़ा से 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से रवाना होगी।|
मध्य रेलवे के पुणे रेल मंडल के पुनतांबा-कान्हेगांव सेक्शन में नॉन इंटरलोकिंग होने से 29 एवं 30 को ब्लॉक लगेगा। इसलिए दो से तीन ट्रेनें बीच में ही समाप्त होंगी।
> 27 जून को हावड़ा से ट्रेन नंबर 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस मनमाड एवं साईनगर शिरडी के बीच रद्द रहेगी ।
> 9 जून को साईनगर शिरडी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22893 साईनगर शिरडी -हावड़ा एक्सप्रेस साईनगर शिरडी एवं मनमाड के बीच रद्द रहेगी ।
Updated on:
28 Jun 2024 07:43 am
Published on:
27 Jun 2024 08:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
