
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म, थोक बाजार में गिरे सब्जियों के दाम, रिटेल में भी मिलेगी राहत
रायपुर. ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब थोक और फुटकर बाजार में सब्जियों की कीमतें 10 से 15 रुपए प्रति किलो तक गिर चुकी है। सोमवार को बाजार खुलने के बाद कीमतों में और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हड़ताल खत्म होने के एक दिन बाद रविवार को बाजार में असर देखने को मिला।
थोक में जहां कीमतें प्रति किलो 10 रुपए तक कम हुई, वहीं कई बाजारों में फुटकर में भी असर देखने को मिला। टमाटर प्रति किलो अब 20 से 25 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है, जो कि पहले 30 से 40 रुपए प्रति किलो पर बेचा जा रहा था। श्रीराम थोक सब्जी बाजार के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि ट्रक हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार से बाजार में आवक बढ़ेगी। 20 से 25 ट्रक आने की संभावना है, वहीं छोटी गाडिय़ों से भी सप्लाई होगी। राजधानी में आवक के बाद आस-पास के क्षेत्रों में भी कीमतें घटेगी। थोक बाजार में आवक नहीं होने की वजह से आउटर के क्षेत्रों में भी महंगाई का आलम था।
आमतौर पर बारिश के दिनों में सब्जियों की कीमतें आसमान छूती है, लेकिन वर्तमान हालात पर गौर करें तो सब्जियों की कीमतों से काफी राहत मिली हुई है। बीते वर्ष की बात करें तो रकबा कम होने की वजह से सब्जियों की कीमतें जुलाई महीने में 70 से 80 फीसदी महंगी थी।
राजधानी स्थित प्रदेश के सबसे बड़े थोक बाजार में इन दिनों टमाटर की 60 से 65 फीसदी आवक बैंगलूरू (कर्नाटक) से हो रही है, वहीं नासिक, मुलतई से भी सब्जियों की आवक बनी हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के बड़े फॉर्म हाउस से सब्जियों की आवक जारी है।
पत्ता गोभी 5-6 10-15
Published on:
30 Jul 2018, 11:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.