26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forcast Alert : मौसम विभाग से जारी हुई चेतावनी, इन 16 जिलों में होगी भारी बारिश

Weather Forcast Alert: छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 23 Aug 2019, 10:34 PM IST

Weather Forcast Alert : मौसम विभाग से जारी हुई चेतावनी, इन 16 जिलों में होगी भारी बारिश

Weather Forcast Alert : मौसम विभाग से जारी हुई चेतावनी, इन 16 जिलों में होगी भारी बारिश

रायपुर। पिछले दिनों बंगाल की खड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश में अति भारी बारिश हुई। (Chhattisgarh Weather Live Update) जिसकी वजह से लगभग सभी जिलों में घंटों तक भारी बारिश (Heavy rain) देखनें को मिला। वर्त्तमान में भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों भारी बारिश को लेकर (Weather Forcast Alert) अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather department) ने जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा तबादला, विशेषज्ञ से लेकर चिकित्सा अधिकारी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट

गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में (Rainfall in chhattisgarh) झमाझम बारिश हुई। आसमान में धुप और काले बादल समय समय पर (meteorological department ) बदलते नज़र आए। आगामी कुछ दिनों तक के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट में लिखा...

प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
सूखे की चपेट में आ रहे प्रदेश के 16 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में राजधानी रायपुर सहित सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, कवर्धा, बेमेतरा, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी में गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की अति संभावना जताई गई है।

14 दिन बाद अफ्रीका भेजा गया खिलाड़ी का शव, ऐसे हुई थी मौत

भारी बारिश से हो सकते हैं फसल खराब
गौरतलब है कि बारिश नहीं होने से तापमान का पारा फिर बढ़ गया है। लेकिन मौसम विभाग अलर्ट जारी होने के अनुसार यदि फसल की मात्रा से अधिक बारिश हुई तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।दरअसल अभी से ही किसानों के फसल बर्बाद होने लग गए हैं।समय पर पर्याप्त पानी का होना और जरुरत से ज्यादा पानी का होना दोनों किसानों के चेहरे में उदासी ला सकती है।

Click & Read More Chhattisgarh News .