CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में टिकरापारा इलाके में एक युवक सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया। उसने एक वीडियो कॉल अटेंड किया था। कॉल करते ही उसे एक युवती अश्लील हरकते हुए नजर आई। इसके कुछ सेकंड बाद साइबर ठगों ने युवक के वॉट्सऐप में उसकी अश्लील फोटो भेजा और उस फोटो को सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए वसूल लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।