
जाँजगीर चाम्पा. ज़िले के कलेक्टर जनदर्शन में एक अधेड़ शख़्स जहर पीकर पहुँचा और कलेक्टर के सामने गिर पड़ा आनन फ़ानन में उसे ज़िला हॉस्पिटल पहुँचाया गया मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, बताया जा रहा है मृतक क़र्ज़ के बोझ से दबा हुआ था और अज्ञात साहूकार को रक़म चुकाते चुकाते उसकी माली हालत खराब हो चुकी थी जिसकी शिकायत करने वह कलेक्टर जनदर्शन में ज़हर पीकर पहुंचा था। कलक्टर के सामने पहुंचते ही वह अचानक धड़ाम से गिर पड़ा। उसकी गंभीर हालत देख उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
दरअसल चाम्पा थाना क्षेत्र के कुरदा गाँव का रहने वाला जगदीश बघेल एक छोटा किसान है उसके पास महज डेढ़ एकड़ खेत था और वह भी उसके ही किसी रिश्तेदार के पास गिरवी था और यही वजह बनी उसके इस ख़ौफ़नाक क़दम उठाने के पीछे की। जगदीश की मौत से ज़िला प्रशासन थर्राया हुआ क्योंकि भी दो दिन पहले ही एक बेरोजगारी से परेशान पिता ने अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलाँग लगाई थी जिसमें पिता सहित एक बच्चे की मौत हो गई थी, वहीं 72 घंटे के अंदर इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति ने शासन प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक करीब 10 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था। इसे लेकर वो लंबे समय से परेशान था। कर्ज के कारण साहूकार भी उसे आए दिन परेशान करते रहते थे इससे वो तंग आ गया था। उसने यह कर्ज अलग-अलग लोगों से ले रखा था। कर्ज को लेकर उसने उसने 2015 में थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन कोई अमल नहीं हुआ। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जन दर्शन के कार्यक्रमों में आए दिन आत्महत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन ये पहला मामला है जब किसी फरियादी की मौत हुई है।
Published on:
18 Sept 2017 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
