30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में मोबाइल उपवास, 1 हजार लोगों ने मंदिर में जमा कराए मोबाइल

मोबाइल- टीवी जैसे गैजेट्स से दूरी बनाने के लिए लोगों ने रखा मोबाइल उपवास..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 7 Sep 2022, 8:27 PM IST

e_fasting.jpg

,,,,

रायसेन. आपने कई तरह के उपवास के बारे में सुना होगा। अक्सर तीज त्यौहार पर लोगों को उपवास रखते हुए भी देखा होगा। उपवास के दौरान भूखे रहते हुए की जाने वाले फलाहार के बारे में भी सुना होगा लेकिन मध्यप्रदेश के रायसेन में जैन समाज के लोगों ने अनूठी पहल करते हुए एक ऐसा उपवास शुरु किया है जो अपने आप में अनोखा है। दरअसल ये उपवास मोबाइल (E FASTING) से है। करीब 1 हजार लोग यहां ई-फास्टिंग कर रहे हैं और सैकड़ों लोगों ने 10 दिन के लिए मोबाइल से उपवास (MOBILE FASTING) रखा है।

पर्यूषण पर्व पर अनोखे उपवास की शुरुआत
रायसेन के बेगमगंज में जैन समाज के लोगों ने पर्यूषण पर्व में अनोखे उपवास की शुरुआत की है। लोग इसे इंटरनेट मुक्त या डिजिटल फास्टिंग कह रहे हैं। करीब एक हजार लोग ई-फास्टिंग कर रहे हैं और अपने मोबाइल मंदिर में जमा करा दिए हैं। इस दौरान उन्होंने मोबाइल के साथ ही लैपटॉप, टीवी इत्यादि गैजेट्स से भी दूर रहने की बात कही है। समाज से जुड़े लोगों ने बताया कि पर्यूषण पर्व में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने लोगों कुछ दिन मोबाइल और इंटरनेट से पूरी तरह दूर रहने की बात की थी। प्रवचन में मुनिश्री श्रीश्री तमसा सागर महाराज ने भी इस बात को दोहराया जिसके बाद बुधवार को 1 हजार लोगों ने मंदिर में अपने मोबाइल जमा कराकर मोबाइल से उपवास रखा है। इनमें 100 बच्चे और 300 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 600 लोग 24 घंटे तक और 400 लोग 10 दिन मोबाइल और इंटरनेट, टीवी से पूरी तरह दूर रहेंगे।

यह भी पढ़ें- थाने में हुई ऐसी खातिरदारी की अब घर नहीं जाना चाहते 'छोटे जनाब', जानिए पूरा मामला

आखिर क्या है ई-फास्टिंग..
बता दें कि इंटरनेट, मोबाइल और सोशल मीडिया आज के दौर में इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लेकिन खासकर मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने के दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं जिसके कारण अब लोग मोबाइल से दूरी बनाने के लिए ई-फास्टिंग कर रहे हैं। इसके लिए कुछ लोग नो मोबाइल टाइम तय करते हैं और दिन में कुछ घंटों तक मोबाइल से दूरी बनाकर रखते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ लोग सोशल मीडिया और इंटरनेट से खुद को दूर करने के लिए भी
करते हैं।

यह भी पढ़ें- कार में बना रखा था 'तहखाना' और तहखाने में छिपा था सोने का 'खजाना', जानिए पूरा मामला