10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया को सुनने उमड़ा जन सैलाब, अटल जी की मौत का संदेश मिलने पर रोकी सभा

सिंधिया को सुनने उमड़ा जन सैलाब, अटल जी की मौत का संदेश मिलने पर रोकी सभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 17 Aug 2018, 11:04 AM IST

sindhiya

सिंधिया को सुनने उमड़ा जन सैलाब, अटल जी की मौत का संदेश मिलने पर रोकी सभा

रायसेन/गैरतगंज. आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। भाजपा शासन में किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। दिन ब दिन किसानो की आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। बेराजगार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। यह बात सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। वे यहां कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के तहत आए थे। तीन घंटे देरी से पहुंचे सिंधिया को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान फूलों की बारिश कर सिंधिया जी का स्वागत किया गया। अपना ऐसा भव्य स्वागत देखकर सिंधिया बहुत खुश हुए। सभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की सूचना मिलते ही सभा को स्थगित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जन पश्चात यात्रा निकालना चाहिए
वहीं बेगमगंज में सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि पिछले 15 साल से बेरोजगारों का और किसानों का जो शोषण भाजापा की सरकार ने किया है। वह शर्मनाक है, लेकिन आप नौजवानों और किसानों ने ठान लिया है कि शिवराज सिंह का बनवास करवा कर ही मानेंगे। मध्यप्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। ताकि उन्हें खेती करने में तकलीफों का सामना न करना पड़े। इसके बाद नौजवानों को रोजगार देने की रास्ते खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि जन पश्चाताप यात्रा निकालना चाहिए।

बेगमगंज में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर द्वारा उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिंधिया का जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के निवास स्थान पर भी सिंधिया का स्वागत किया गया।