10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़ी में टीका लगने के बाद बच्चे की मौत

आंगनबाड़ी में टीका लगने के बाद बच्चे की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 May 2018, 11:14 AM IST

raisen news, raisen patrika, patrika bhopal, raisen aganwadi, death, doctors, hospital, raisen doctors,

रायसेन। आंगनबाड़ी में टीका लगने के कुछ घंटे बाद ही तीन माह के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजन टीकारण के बाद बिगड़ी उसकी हालात को समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वे बच्चे को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे और कुछ देर में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को दूसरा टीका लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार नगर के राहुन नगर निवासी पूरब सिंह सोलंकी की मां कल्पना शुक्रवार को बेटे को लेकर टीका लगाने के लिए आंगनबाड़ी पहुंची थी। यहां टीका लगने के बाद बेटे को लेकर वह घर पहुंचे और उसे सुला दिया। शाम लगभग पांच बजे बच्चे को तेज बुखार था। वह हिचकियां ले रहा था। पूरब ङ्क्षसह और उसकी पत्नी बच्चे कोलेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के कुछ पल बाद ही बच्चे की हालत गिरने लगी। बच्चे की अचानक हिचकी लेते लेते मौत हो गई। डॉक्टर्स को उसका इलाज करने का भी मौका नहीं मिल पाया। जिसके चलते डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर घर चले गए।

जहां उसकी मां कल्पना की तबीसत बिगडऩे के बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे की मौत के मामले को दबाने का प्रयास किया। बच्चे की मौत के बाद डॉक्टरों ने उसका पीएम तक नहीं कराया। अंजान पिता ने उसे दफना दिया। शाम को डॉक्टर उसे यह समझाते रहे कि शव को कब्र से निकालकर लाना पड़ेगा, मामला पुलिस में जाएगा। जबकि आंगनबाड़ी में हुए टीकाकरण के दौरान हुई गलती पर कोई चर्चा नहीं की। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले पूरब सिंह की एक बेटी की मौत एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हुई थी।

वार्ड १५ की आंगनवाड़ी में दी गई दवा को सील कर जांच की जाएगी। यदि मृत बच्चे के परिजन चाहेंगे तो शव का पीएम भी कराएंगे।
डा. सोमन दास, जिला टीकाकरण अधिकारी