राजगढ़/सुठालिया। अवैध उत्खनन को रोके जाने को लेकर सरकार भले ही लाख दावे करें, लेकिन कुछ अधिकारियों की मेहरबानी के चलते यह बद्स्तुर जारी हैं। बीच-बीच में कभी कार्रवाई भी देखने को मिलती है, लेकिन यहां भी सांठगांठ का खेल खत्म नहीं होता। यही कारण है कि पार्वती नदी के किनारे पांच पोकलेन मशीनों की जब्ती के बाद भी, जहां अवैध रेत का खनन अभी भी कई जगह जारी हैं।