2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्निंग वॉक के लिए गई महिला के गले से छपटी चैन

सनसनीखेज वारदात-एसपी ऑफिस से करीब साठ कदम की दूरी पर हुई वारदात, पुलिस अधिकारी जुटे जांच पड़ताल में
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Apr 2018, 2:49 PM IST

crime, raisen crime,

रायसेन। थाना कोतवाली के तहत रविवार को सुबह दिनदहाड़े मार्निंग वॉक से घर लौट रहीं सेवानिवृत्त एसडीएम की धर्मपत्नी के गले से दो शातिर लुटेरों द्वारा सांची रोड पर एक मैरिज गार्डन के सामने सोने की चैन झपटकर सनसनीखेज लूट की वारदात का मामला सामने आया है। यह लूट की वारदात को अंजाम लुटेरों ने एसपी ऑफिस से महज साठ कदम की दूरी पर दिया। लूट की वारदात के बाद वह लुटेरा युवक महिला के गले से सोने की चैन स्नैचिंग कर ईदगाह वाले बायपास मार्ग से भागने में सफल हो गए हैं।

लूट की वारदात की रिपोर्ट सेवानिवृत्त एसडीएम एमपी सेन निवासी भारत नगर कॉलोनी ने कोतवाली थाने में लिखाई।सूचना मिलने पर डॉयल 100 पुलिस के जवानों ने घटना स्थल पहुंचकर मौके का मुआयना किया। रविवार को सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस अधिकारी कर्मचारी रिटायर्ड एसडीएम एमपी सेन के भारत नगर कॉलोनी स्थित बंगले पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने लूट की इस वारदात के बारे में सेवानिवृत्त एसडीएम सेन व उनकी धर्मपत्नी घटना के बारे में पूछताछ और जांच-पड़ताल की । शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन सांची रोड पर एसपी ऑफिस के बाहर कवर्ड सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। कोतवाली थाने के नगर निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेवानिवृत्त एसडीएम सेन की रिपोर्ट पर अज्ञात लुटेरोंके खिलाफ लूट का केस दर्जकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। टीआई का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शातिर लुटेरों ने ऐसी दी वारदात को अंजाम....
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सेवानिवृत्त एसडीएम एमपी सेन की धर्मपत्नी विजय सेन उम्र ५८ वर्ष मार्निंग वॉक के लिए घूमने गोपालपुर के पंचमुखी महाबलि हनुमानमंदिर तक अपने आवास भारत नगर कॉलोनी वार्ड ४ रायसेन से जाती थीं।वह घूमने के बाद रविवार को सुबह लगभग ७ बजे मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही थीं। तभी बंधन मैरिज गार्डन सांची रोड के सामने एक काले रंग की शर्ट व नीला जींस पेंट पहनेे और मोबाइल हाथ में रखकर खड़ा करीब २५ वर्षीय युवक विजय सेन के नजदीक आया।

उस शातिर लुटेरे युवक ने उनके गले से लगभग ढ़ाई तौला वजन की सोन की चैन झपटी। उनके मुंह से अरे.... शब्द निकला। वह लुटेरा युवक तेज दौड़ लगाता हुआ ईदगाह बायपास सड़क की तरफ चला गया वहां उसका दूसरा साथ बाइक स्टार्ट कर खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। दोनों शातिर लुटेरे युवक उस बाइक पर सवार होकर ईदगाह बायपास की ओर भागने में सफल हो गए।

इस दिनदहाड़़े हुई महिला के गले से चैन स्नैचिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में लूट की दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दहशत व्याप्त है। इस ढ़ाई तौला सोने की चैन की कीमत लगभग अस्सी हजार रू. बताई जा रही है। रविवार को सुबह करीब ११ बजे सेवानिवृत्त एसडीएम एमपी सेन के भारत नगर कॉलेानी स्थित बंगले पर एएसपी किरणलता केरकट्टा,टीआई आलोक श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की ।

पुरानी चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा नहीं
इससे पहले भी शहर में महिलाओं के गले से सोने की चैन झपटने की वारदातें हो चुकी हैं। डाइट भवन के सामने फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार युवक आए और एक शिक्षिका के गले से चैन छीनकर चले गए थे। वहीं गल्र्स स्कूल मैदान के समीप एक महिला हॉटबाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी एक युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचा।

महिला का ध्यान बांटकर पीछे से उसके गले से सोने की चैन झपट कर भाग गया। इन दोनों वारदातों का कोतवाली पुलिस ने खुलासा अभी तक नहीं किया ।साप्ताहिक हॉट में भी जेब कतरे व चोरों का गिरोह सक्रिय है। एक सप्ताह पहले हॉट बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गए टीवी मैकेनिक विष्णु श्रीवास्तव की जेब से जेबकतरों ने कीमती एंड्राइड मोबाइल चोरी कर लिया था।

मार्निंग वॉक सड़कें भी अब सुरक्षित नहीं ....
रायसेन शहर के मॉर्निंग वॉक स्थल सहित सांची रोड, गोपालपुर क्षेत्र, सागर रोड, न्यू दशहरे मैदान की सड़क अबसुरक्षित नहीं बची हैं। बताया जाता है कि इन मॉर्निंग वॉक की जगहों पर सुबह शाम कई युवा युवतियां, महिलाएं और बुजुर्ग घूमने के लिए हाथ गले में सोना चांदी के कीमती ज्वैलरी पहनकर तफरीह करने जाते हैं। सांची रोड बंधन मैरिज गार्डन की गली में हुई चैन लूट की इस वारदात से लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।