रायसेन। इस आयकर विभाग की तकनीकि खामी कहें अथवा या फिर उदासीनता। कारण जो भी हो, वेबसाइट पर रिटर्न फाइल करने के लिए कर सलाहकारों व अधिवक्ताओं के चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर आयकर विभाग ने व्यवस्था ना बनाते हुए अर्थदण्ड का फरमान जरूर जारी कर दिया है। दरअसल वित्तीय वर्ष २०१७-१८ का आयकर रिटर्न दाखिल करनेकी आखिरी तारीख ३१ जुलाई नजदीक आती जा रही है। लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि अभी तक आयकर विभाग की वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड नहींकिया गया है। इस कारण आय कर दाता सीए व टैक्स अधिवक्ताओं के चैंबरों का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।