रायसेन। रायसेन जिले की गोहरगंज तहसील के ग्राम बीलखेड़ी का एक युवक वीर सिंह चौहान अपनी नियोक्ता कंपनी के काम से मलेशिया गया था, लेकिन उसके वीजा की अवधि खत्म होने पर मलेशिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब युवक के परिजन उसकी सकुशल वापसी के लिए परेशान है। विदेश मंत्री सहित अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।