26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- ‘शराब माफिया को मिलता है पॉलिटिकल सपोर्ट’

उमा भारती ने फिर उठाई प्रदेश में शराबबंदी की मांग, बोलीं- बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार ने की शराबबंदी वैसे ही प्रदेश में हो शराबबंदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 Mar 2021, 7:26 PM IST

uma.png

रायसेन. मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग उठाने वालीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर प्रदेश में शराबबंदी की मांग की है। उमा भारती ने रायसेन में मीडिया से बात करते हुए साफ लफ्जों में कहा कि शराब माफियाओं को प्रदेश में पॉलिटिकल सपोर्ट मिलता है। उन्होंने फिर से शराबबंदी की मांग करते हुए कहा कि उनका स्टैंड बिल्कुल क्लियर है और वो चाहती हैं कि बिहार की ही तरह मध्यप्रदेश में भी सरकार शराबबंदी का फैसला ले। उमा भारती ने कहा कि शराबबंदी के लिए वो प्रदेश में अभियान चलाएंगी जो कि अलग अलग चरणों में होगा।

ये भी पढ़ें- उपचुनाव में हार के 4 महीने बाद कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया EVM हैकिंग का आरोप

शराब माफिया पैदा कर रहे गलतफहमी- उमा भारती
उमा भारती ने कहा कि वो शराबबंदी को लेकर लिए गए अपने स्टैंड पर अड़िग हैं। लेकिन शराब माफिया बीच बीच में गलतफहमियां पैदा कर रहे हैं कि उमा भारती अपने स्टैंड पर क्लियर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वो शुरु से ही कह रही हैं कि शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाएंगी और अलग अलग चरणों में होने वाले इस अभियान में लोगों को शराब न पीने के लिए जागरुक किया जाएगा। ये कोशिश की जाएगी की स्वेच्छा से ही लोग शराब पीना बंद कर दें। उमा भारती ने आगे कहा कि उन्होंने शराबबंदी को लेकर पहले भी कहा था कि सरकार को इसकी तैयारियां शुरु करनी चाहिए क्योंकि अलग अलग चरणों में ही प्रदेश में शराबबंदी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को चेताया, कहा- बंद हो उपेक्षा नहीं तो...

शराबबंदी के लिए बिहार मॉडल सही- उमा भारती
उमा भारती ने प्रदेश में शराबबंदी के लिए बिहार में हुई शराबबंदी का उदाहरण दिया। उमा भारती ने कहा कि बिहार में भी अलग अलग चरणों में नीतीश कुमार की सरकार ने शराबबंदी की और आज बिहार में शराबबंदी है। उन्होंने नीतीश कुमार की बिहार में शराबबंदी को लेकर तारीफ भी की। उमा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि शराबबंदी के बाद बिहार में जो लोग पहले राजाओं की तरह शराब पीते थे अब वो चोरों की तरह शराब पीते हैं और ये जानते हैं कि अब वो अपराध कर रहे हैं। उमा भारती ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि दोनों ही शराब के खिलाफ हैं और शराबबंदी के पक्ष में हैं लेकिन राजस्व के कारण चिंतित हैं। उमा भारती ने कहा कि जिस तरह से शराबबंदी चरणों में होगी उसी तरह से राजस्व पूर्ति के विकल्प भी हैं और चरणों में राजस्व की पूर्ति का प्रावधान किया जा सकता है।

देखें वीडियो- लड़कियों का पार्क में हाईवोल्टेज ड्रामा