27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव में हार के 4 महीने बाद कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया EVM हैकिंग का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता बोले ईवीएम हैक कराने हमसे किया था हैकर्स ने संपर्क, वोटिंग से 4 दिन पहले बता दिया था परिणाम..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Mar 2021, 7:29 PM IST

evm.png

अशोकनगर. विधानसभा उपचुनाव के चार माह बाद कांग्रेस ने हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार बताया और भाजपा पर ईवीएम हैक कराने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि दो हैकर्स ने ईवीएम हैक करने हमसे संपर्क किया था और वोटिंग से चार दिन पहले ही चुनाव का परिणाम बता दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उपचुनाव में उन्हीं हैकर्स से ईवीएम हैक कराईं थी।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन में बारात लेकर पहुंची दुल्हन, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो

भाजपा ने हैक कराई थी EVM- कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और कांग्रेस कमेटी के समन्वयक शहरयार खान ने कहा कि उपचुनाव में बैंगलोर के दो हैकर्स ने मोबाइल कॉन्फ्रेंस पर उनसे संपर्क किया था और वोटिंग के चार दिन पहले 28 अक्टूबर को हैकर्स ने बता दिया था कि कांग्रेस 9 सीटों पर और भाजपा 19 सीटों पर जीतने वाली है। साथ ही हैकर्स ने सांची व सांवेर की सीटों पर भी भाजपा की जीत बताई थी। लेकिन भरोसा न होने से हमने हैकर्स को मना कर दिया और बाद में उन्हीं हैकर्स ने भाजपा के लिए ईवीएम हैक की, साथ ही वही परिणाम आए जो हैकर्स ने बताए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके साक्ष्य भी हैं।

साक्ष्य मांगा तो बोले- 'रिसर्च चल रही, कि सत्यता क्या है'
कांग्रेस प्रवक्ता के इन आरोपों पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि हैकर्स ने आपसे ही संपर्क क्यों किया तो शहरयार खान ने कहा कि हैकर्स को पार्टी से संपर्क करने के लिए बीच के व्यक्ति की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने मुझसे संपर्क किया था। साथ ही साक्ष्य पर वह बोले कि इसकी जानकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को है और इस मामले पर रिसर्च चल रही है कि हैकर्स ने जो बातें बोलीं और प्रमाण दिए, उनकी सत्यता क्या है और प्रमाण क्या है।

ये भी पढ़ें- अस्पताल बना अय्याशी का अड्डा, लड़कियों के साथ पकड़ाए कर्मचारी

निर्वाचन आयोग व न्यायालय पर भी लगाए आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान ने कहा कि शिकायतों पर निर्वाचन आयोग की बेरुखी और जांच न करना, इस ओर इशारा करती है कि सरकार के दबाव में चुप हो जाती है और विपक्ष की आवाज को दबा देती है। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की 22 राष्ट्रीय पार्टी चुनाव आयोग व कोर्ट में गई थीं, लेकिन कोर्ट भाजपा के दबाव में है, वहां सुनवाई नहीं हुई और पिटीशन स्वीकार नहीं की।

ये भी पढ़ें- लग्जरी कार में बनाया खुफिया केबिन, गांजे की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

निष्पक्ष संस्थाओं पर प्रश्न उठाना कांग्रेस की संस्कृति- बीजेपी
कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से लगाए गए आरोपों पर बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन जैसी देश की महत्वपूर्ण निष्पक्ष संस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना कांग्रेस की संस्कृति में रहा है। भाजपा लोकमत व जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीती। हैकर्स न भाजपा के संपर्क में रहे हैं और न हैं, इस प्रकार की संस्कृति कांग्रेस में होगी इसलिए उनसे संपर्क किया। झूठे आरोप लगाना और एक संस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े करना देशविराधी मानसिकता दर्शाता है।

देखें वीडियो- किसान आंदोलन में बारात लेकर पहुंची दुल्हन