जानकारी के अनुसार, भगवान सिंह राजपूत युवा मोर्चा के साथ ही जनभागीदारी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, इस समय उनके पास कोई विशेष पद तो नहीं है, लेकिन वो भाजपा के सक्रिय नेता हैं। उन्होंने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था, ऐसे में भगवान सिंह राजपूत की शिकायत के बाद नगरपालिका की टीम के साथ तहसीलदार राजेश छोटे ये अतिक्रमण तोड़ने के लिए सोमवार को करीब 4 बजे मौके पर पहुंचे। ऐसे में भगवान सिंह ने उन्हें अतिक्रमण हटाने से रोकने का प्रयास किया। इसपर भी उनका बस नहीं चला तो इस वारदात को अंजाम दे दिया।