30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विधायक पर धार्मिक ग्रुप में अश्लील पोस्ट करने पर केस

Social Mediaमहिलाएं व पुरुष जुड़े हैं धार्मिक ग्रुप में, सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए बनाया गया है ग्रुप विधायक बोले किसी ने आईडी हैक कर की थी शरारत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Jun 2020, 1:27 PM IST

पूर्व विधायक पर धार्मिक ग्रुप में अश्लील पोस्ट करने पर केस

पूर्व विधायक पर धार्मिक ग्रुप में अश्लील पोस्ट करने पर केस

राजगढ़/नरसिंहगढ़। सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने के एक मामले में नरसिंहगढ़ के पूर्व विधायक गिरीश भंडारी पर आईटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में केस रजिस्टर किया गया है। विधायक पर आरोप है कि एक धार्मिक व्हाट्सअप ग्रुप में अश्लील पोस्ट किया जिसमें तमाम संभ्रांत घर की महिलाएं भी जुड़ी हैं।

यह है पूरा मामला

नरसिंहगढ़ में व्हाट्सअप पर एक धार्मिक ग्रुप गायत्री परिवार के नाम से चलता है। इस ग्रुप में यहां के तमाम पुरुष/महिलाएं जुड़ी है। धार्मिक गतिविधियों व इससे जुड़ी सूचनाएं सभी सदस्यों तक पहुंचाने के लिए इस ग्रुप का उपयोग किया जाता है। बताया जा रहा है कि इस गु्रप से जुड़े नरसिंहगढ़ के पूर्व विधायक गिरीश भंडारी के नंबर से शनिवार को अश्लील पोस्ट ग्रुप में किया गया। बेहद अश्लील पोस्ट के ग्रुप में डाले जाने से तमाम महिला व पुरुष सदस्य असहज हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रुप के कुछ सदस्यों संजय सिंह, गौरव यादव, सुरेंद्र शेखावत, रितेश आदि ने थाने में शिकायती पत्र देकर पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की।
नरसिंहगढ़ पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पूर्व विधायक गिरीश भंडारी के खिलाफ धारा 292क, 505(2), आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

Read this also: उपचुनाव के पहले बीजेपी में घमासानः पूर्व मंत्री बोले, भाजपा में जो भितरघात करता वह आगे बढ़ता

विधायक ने मोबाइल नंबर हैक किए जाने की शिकायत की

उधर, पूर्व विधायक गिरीश भंडारी ने भी पुलिस में शिकायत की है कि कुछ असमाजिक तत्वों ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर दुरुपयोग किया है। विधायक के अनुसार उनका नंबर हैक कर अश्लील पोस्ट किया गया है। पूर्व विधायक ने लिखित तहरीर दी है।

पुलिस दोनों शिकायतों पर कर रही जांच

नरसिंहगढ़ के थाना प्रभारी कैलाश भारद्वाज ने बताया कि नरसिंहगढ़ के एक सोशल ग्रुप में अश्लील पोस्ट डालने की कुछ लोगों ने शिकायत की थी। जांच के बाद मामले में पूर्व विधायक पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पूर्व विधायक ने भी अपने नंबर के हैक किए जाने व व्हाट्सअप संदेश भेजे जाने की लिखित शिकायत की है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Read this also: कंटेनमेंट एरिया की बैरिकेडिंग हटवा पहुंचे पूर्व मंत्री, सील एरिया में नियम ताक पर रख 'नेताजी' ने की बैठक