फसल न बिगड़े इसलिए वन बीट के अंदर कर दी गायें
इन दिनों खेतों में फसलें लगी हुई है। लेकिन अधिकांश खेतों में बागड़ नहीं होती। जिसके कारण उन खेतों में लगी फसलों को पशु खाते है और ऐसा न हो। इसके लिए ग्रामीण गाय, बछड़े, बैल आदि को गांव की सीमा से बाहर छोड़ देते है। एक गांव से दूसरे गांव इन्हें भेजने के कारण कई बार लाठियां और तलवारे तक चल चुकी है। अधिकांश यह बारिश के समय ही होता है। जब खेतों में फसलें लहराती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी कारण से यह खंबे तोड़े गए। ताकि पशुओं को वन बीट के अंदर किया जा सके और वे फसलों को नुकसान न पहुंचाए।