10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में पद्मावत पर बवाल फिर हुआ शुरू,हर ओर दिखा बस धुआं ही धुआं- See Video

प्रदर्शनकारियों ने बताया सिम्बोलिक प्रदर्शन, सड़कों पर दिखे केवल जलते टायर...

2 min read
Google source verification
protest against padmavati in mp

राजेश विश्वकर्मा@राजगढ़

मध्यप्रदेश में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के के रिलीज होने से पहले एक बार फिर फिल्म के विरोध की आग भड़क गई है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी है। इसी के विरोध के चलते करनी सेना के सदस्य फिल्म को 25 जनवरी को परदे पर उतरने के विरोध में सोमवार को ब्यावरा में जमा हुए।

यहां उन्होंने इसके विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 व 52 में जगह जगह टायर जलाकर करीब 1 घंटे तक चक्काजाम लगाया। साथ ही सड़क के बीचोबीच टायरों में आग भी लगा दी। इसके चलते दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम लग गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायरों जलाए जाने से आसमान में धुआं ही धुआं फैल गया। जो करीब 3 से 4 किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई दे रहा था। ये प्रदर्शन दोपहर 1.30 से 2.15 तक चलता रहा।

चुपचाप खड़े रहे अधिकारी
इस दौरान यहां 5 से 7 थानों की पुलिस के साथ एसडीएम,एसडीओ व मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान वे मूक दर्शक बने रहे। वहीं इनके द्वारा केवल प्रदर्शनकारियों से यही कहा गया कि कोई कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाए।

प्रदर्शनकारी बोले ये तो सिम्बोलिक प्रदर्शन:
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम तो करेंगे। इस पर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।

यहां प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हमारा यह प्रदर्शन सिम्बोलिक प्रदर्शन है,आप बीच में न आएं। हम थोड़ी देर बाद यहां से चले जाएंगे और शहर में घूमने के साथ ही सिनेमा हॉलों में भी जाएंगे।

3.5 किलोमीटर तक लगा जाम...
प्रदर्शनकारियों द्वारा बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूराने टायर आदि जला दिए जाने से मार्ग में दोनों ओर ट्रेफिक जाम हो गया, जिसके चलते दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों NH3 व NH52 पर दोनों ओर करीब साढ़े तीन किलोमीटर का जाम लग गया।

व्हाट्सएप बना माध्यम...
राजगढ़ के केवल ब्यावरा में ही विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजगढ़ सहित जिले के हर क्षेत्र से लोग यहां प्रदर्शन करने सोमवार की सुबह ही जमा हो गए।

सामने आ रही सूचनाओं के अनुसार रविवार शाम में ही व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्रसारित कर सभी को ब्यावरा बुला लिया गया था। जिसके बाद करणी सेना द्वारा पद्मावत के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शकारी मौजूद रहे, सिम्बोलिक प्रदर्शन के चलते यहां न तो वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और न ही कोई जनहानि नहीं हुई,यह विरोध प्रदर्शन करनी सेना द्वारा किया गया था।