7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh Accident : ढलान पर न्यूट्रल होकर पलटा मुरम से भरा ट्रैक्टर, चालक की दबने से मौत

Tractor Overturns : जिले के ब्यावरा में ढलान पर न्यूट्रल हुआ मुरम से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई है।
2 min read
Google source verification
Tractor Overturns

हादसे का शिकार हुआ ट्रैक्टर (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ब्यावरा के कुरावर थाना इलाके में स्थित जामुनिया गणेश में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि, ट्रॉली में मुरम भरकर ला रहे एक ग्रामीण का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घाटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। हालांकि, ग्रामीणों ने पहले ही कड़ी मशक्कत के बाद चालक का को पलटे ट्रैक्टर के नीचे से निकाल लिया था।

बताया जा रहा है कि, ये दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन के पास ही घाटी पर हुआ है। इसमें 55 वर्षीय राम सिंह चंद्रवंशी निवासी जामुनिया गणेश की मौत हो गई है। ट्रैक्टर पलटने से चालक नीचे दब गया था, जिसके चलते वो बुरी तरह कुचल गया। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे - तैसे ट्रैक्टर को सीधा किया और चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जरूरी परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुरावर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को जांच में लिया है।

घाटी पर ढलान पर न्यूट्रल होने अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर

बताया जा रहा है कि, ग्रामीण के घर के सामने रास्ते पर कीचड़ बनी रहती है, जिसपर आए दिन राहगीरों के साथ साथ उनके परिवार के लोग हादसों का शिकार होते रहते हैं। ऐसे में राम सिंह चंद्रवंशी ने रास्ते पर मुरम डालकर उसे ठीक करने का निर्णय लिया। इसी के चलते वो अपना ट्रैक्टर- ट्राली लेकर अलसुबह ही निकल गए थे। मुरम भरकर लौटते समय घाटी पर ढलान होने से ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

परिवार में पसरा मातम

मामले में पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि, ढलान पर न्यूट्रल होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया होगा। घटना में ट्रॉली नहीं पलटी है। लेकिन, ट्रैक्टर पलटने से चालक दब गया और मौत हो गई। मृतक बेहद गरीब परिवार है, एक बेटे की शादी करना था। लेकिन अब परिवार में मातम पसरा हुआ है।