
sarpanch bribery complaint kapildhara well, शिकायतों की माला पहनकर पहुंचा व्यक्ति (Source-Patrika)
Rajgarh Sarpanch Bribery Complaint: सरकारी शिविर में आमतौर पर लोग हाथ में आवेदन लेकर अपनी समस्या बताने पहुंचते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के लखनवास में शनिवार को आयोजित हुए सेवा सेतु अभियान शिविर में एक युवक शिकायतों की माला पहनकर पहुंच गया। युवक का यह अंदाज शिविर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। युवक का आरोप है कि वो बीते तीन साल में सरपंच की शिकायत कई जिम्मेदारों के पास कर चुका है लेकिन अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है।
युवक जगदीश पिता दुर्गीलाल लोधा कुंडीखेड़ा पंचायत के लोदीपुरा गांव का रहने वाला है। उसका कहना है कि करीब तीन साल पहले उसने कपिलधारा कुआं करवाया था। इसके लिए उसने कुंडीखेड़ा सरपंच पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर पूर्व में जिला पंचायत में शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक निराकरण नहीं हुआ है। अब वो अपनी शिकायत लेकर सेवा सेतु अभियान शिविर में आया है।
ब्यावरा डिविजन के लखनवास के मंडी प्रांगण में जन विश्वास अभियान के तहत खंडस्तरीय सेवा सेतु अभियान शिविर लगाया गया था। इसी दौरान युवक शिकायतों की माला लेकर पहुंचा और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। शिविर में राज्य मंत्री नारायणसिंह पंवार, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसडीएम गोविंद दुबे, जिला वन अधिकारी वैणी प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Updated on:
03 Oct 2026 07:55 pm
Published on:
03 Oct 2026 07:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
