राजगढ़। नरसिंहगढ़ जनपद के अंतर्गत आने वाली शहद खेड़ी गांव में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने मुख्यमंत्री के नाम एक वीडियो बनाया। हालांकि यह घटना 10 जुलाई की है लेकिन अब वायरल हो रहा है। मोबाइल की जांच करने के बाद पुलिस को यह वीडियो उसके अंदर मिला था।