4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजगढ़ में प्रसूता की मौत, न डॉक्टर ने देखा, न नर्स ने, लोगों ने किया हंगामा

Rajgarh : राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजन का हंगामा, अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण मौत, नवजात स्वस्थ
less than 1 minute read
Google source verification
राजगढ़ में प्रसूता की मौत

राजगढ़ में प्रसूता की मौत Image Patrika

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसूता को न डॉक्टर ने देखा, न नर्स ने।

परिजन ने बताया कि मेरी बहू को रात में डिलीवरी हुई, सब कुछ सामान्य था लेकिन अचानक उसे खूब रक्तस्राव होने लगा। मैंने स्टाफ को बताया तो उन्होंने चेक कर कहा कि इनके वस्त्र बदल दीजिए। दोबारा गई तो मेडम ने कहा कि मुझे बार बार परेशान मत करो, अब सुबह देखेंगे।

जिला अस्पताल में महिला की मौत और इसके बाद परिजन के हंगामे की खबर सुनकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। एसडीएम, तहसीलदार व टीआई मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। लोगों ने स्पष्ट आरोप लगाया कि प्रसूता को न किसी डॉक्टर ने देखा और न ही नर्स ने उसकी सुध ली। लापरवाही के कारण वह मर गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी परिजन को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रसूता की मौत की वजह अत्यधिक ब्लीडिंग बताई जा रही है। इधर नवजात पूरी तरह स्वस्थ है।

खबर अपडेट की जा रही है…