11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजगढ़ में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, कांग्रेसियों के साथ किया रोड जाम

Power Cut Protest: करेड़ी में राजगढ़-खुजनेर मार्ग पर थमा यातायात, बोले- लोड शेडिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती से रातभर मच्छरों के बीच परेशान हो रहे लोग।
less than 1 minute read
Google source verification
rajgarh protest

villagers and congress protest power cuts road blockade, रोड पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता (Source-Patrika)

Rajgarh Power Cut Protest: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में रविवार देर शाम ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। करेड़ी में ग्रामीणों ने राजगढ़-खुजनेर मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इसके चलते हाइवे पर यातायात थम गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रोड पर जमा हो गए जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

लोड शेडिंग के नाम पर बिजली कटौती

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिजली कंपनी लोड शेडिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती कर रही है। इससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बिजली गुल रहने से लोगों को मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ रही है। गर्मी और अन्य परेशानियों के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली समस्या को लेकर पहले भी करेड़ी में चक्काजाम किया जा चुका है, लेकिन हालात में सुधार नहीं होने से लोगों को दोबारा सड़क पर उतरना पड़ा।

कांग्रेस ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रदर्शन को समर्थन देने पूर्व विधायक बापूसिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह पवार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को रोजमर्रा के कामकाज और रात के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।